हिंदी कविताएँ : राजप्रीत हंस

Hindi Poetry : Rajpreet Hans

1. यह ज़िन्दगी तेरी मनुष्य

यह ज़िन्दगी तेरी मनुष्य,
मुसीबतों से भरी है,
यह किसी और ने नहीं,
बस, तूने स्वयं ने ही भरी है।

करता अगर संघर्ष ज़िन्दगी में
तो होते न तेरे सपने दफ़न,
यूँ न चला जाता दुनियाँ से,
ओढ़कर असफलता का कफ़न।।

2. मानव जिन्दगी की झलक

आज की यह दुनियाँ, है बड़ी विचित्र।
करती है प्रस्तुत, अलग ही चित्र।।
हर कदम, हर गली, यह बदलती है अपना रंग।
सबसे पहले सीखो, इसके जीने का ढंग।।

प्यार मे पागल दुनियाँ, आज लगी है भागने।
आज यह दुनियाँ भी, सीमा लगी है लाँघने।।
हर इक मोड़ पर, लोग, बदलते अपने विचार हैं।
कुछ ही इस दुनियाँ में, करते लक्ष्य पार हैं।।

आज की दुनियाँ में, संगति का प्रभाव पड़ता है।
इसी लिए जग सारा, बुरी संगति से डरता है।।
जिन्दगी में होते हैं, दोस्त अनमोल रतन।
पर बुरे दोस्त कर सकते हैं, जिन्दगी का पतन।।

सच्चा मित्र हमें, सच्चा मार्ग ही दिखाता है।
जिन्दगी के हर मोड़ पर, कुछ अच्छा ही सिखाता है।।
हम भी इस दुनियाँ में, कुछ करके जरूर दिखाएँगे।
एक नयी कहानी सफलता की, बनकर जरूर दिखाएँगे।।

  • मुख्य पृष्ठ : हिन्दी कविता वेबसाइट (hindi-kavita.com)