Gopal Das Neeraj | गोपालदास नीरज

गोपाल दास नीरज (4 जनवरी 1924 - 19 जुलाई 2018) हिंदी साहित्य के जाने-माने कवियों एवं लोकप्रिय गीतकारों में से हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पुरावली गाँव में हुआ। उनकी प्रमुख काव्य कृतियों में दर्द दिया है, आसावरी, बादलों से सलाम लेता हूँ, गीत जो गाए नहीं, नीरज की पाती, नीरज दोहावली, गीत-अगीत, कारवां गुजर गया, पुष्प पारिजात के, काव्यांजलि, प्राण-गीत, फिर दीप जलेगा, और नीरज की गीतिकाएँ शामिल हैं। गोपाल दास नीरज ने अनेक कालजयी हिन्दी फ़िल्मों के गीतों की रचना भी की है तथा उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया।

गोपालदास नीरज - प्रसिद्ध हिंदी कवि एवं गीतकार

गोपालदास नीरज की रचनाएँ एवं संग्रह

गोपालदास नीरज की प्रसिद्ध कविताएँ एवं गीत